निजता नीति (Privacy Policy)

सीरवी किसान छात्रावास-पाली | आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता

इस पेज का उद्देश्य आपको यह बताना है कि हम आपके द्वारा दिए गए डेटा का उपयोग कैसे करते हैं और उसे कितना सुरक्षित रखते हैं।

हम कौन सी जानकारी एकत्र करते हैं?

छात्रावास में प्रवेश और अनुशासन बनाए रखने के लिए हम निम्नलिखित जानकारी अनिवार्य रूप से लेते हैं:

व्यक्तिगत पहचान
  • पूरा नाम और पिता का नाम
  • जन्म तिथि (DOB) और आयु
  • आधार कार्ड नंबर (पूरी तरह सुरक्षित)
संपर्क विवरण
  • आपका निजी मोबाइल नंबर
  • माता-पिता या अभिभावक का मोबाइल नंबर
  • स्थायी घर का पता (Address)
स्वास्थ्य जानकारी
  • ब्लड ग्रुप (आपातकाल के लिए)
  • वजन (Physical Record के लिए)
सुरक्षा विवरण
  • लॉगिन पासवर्ड (Hash रूप में)
  • प्रोफाइल फोटो

"Hashing" तकनीक: आपका डेटा हम भी नहीं देख सकते!

हॉस्टल की वेबसाइट पर आपके पासवर्ड और आधार नंबर को सबसे उन्नत सुरक्षा तकनीक (Hashing) से सुरक्षित किया गया है।

यह कैसे काम करता है?

जब आप अपना पासवर्ड या आधार नंबर डालते हैं, तो हमारा सिस्टम उसे सीधे सेव करने के बजाय एक गणितीय अल्गोरिदम (Algorithm) के जरिए एक अनोखे "डिजिटल कोड" में बदल देता है।

आपका असली डेटा
1234-5678
HASH PROCESS
सुरक्षित कोड (Hash)
$2b$10$7Xy...z9P

सबसे बड़ी बात: इस कोड को वापस असली नंबर में नहीं बदला जा सकता। इसका मतलब है कि यदि कोई हॉस्टल का डेटाबेस खोल भी le, तो उसे आपका असली आधार नंबर या पासवर्ड कभी नहीं दिखेगा।

केवल वेरिफिकेशन के लिए: आधार नंबर का उपयोग केवल आपके रजिस्ट्रेशन को सत्यापित (Verify) करने के लिए किया जाता है ताकि कोई दूसरा व्यक्ति आपके नाम का गलत उपयोग न कर सके।

गैलरी और मीडिया पॉलिसी

  • हॉस्टल के उत्सवों और कार्यक्रमों की फोटो का उपयोग केवल समाज की यादों और वेबसाइट के प्रदर्शन के लिए किया जाएगा।
  • किसी भी छात्र की व्यक्तिगत फोटो बिना उसकी सहमति के सार्वजनिक नहीं की जाएगी।
  • यदि आपको गैलरी की किसी फोटो से आपत्ति है, तो आप तुरंत वार्डन को सूचित कर सकते हैं, उसे 24 घंटे के भीतर हटा दिया जाएगा।

4. लाइफ-टाइम रिकॉर्ड (Life-time Records)

छात्रावास की यह नीति है कि हम अपने विद्यार्थियों का डेटा सुरक्षित रूप से हमेशा (Life-time) के लिए अपने रिकॉर्ड में रखते हैं। इसके पीछे दो मुख्य कारण हैं:

ऐतिहासिक रिकॉर्ड (History)

यह इस बात का प्रमाण रहता है कि आप सीरवी किसान छात्रावास के गौरवशाली सदस्य रहे हैं। भविष्य में किसी भी सत्यापन (Verification) के लिए यह रिकॉर्ड काम आता है।

दोबारा प्रवेश में आसानी

यदि आप पढ़ाई के लिए कुछ समय बाद दोबारा छात्रावास में प्रवेश लेते हैं, तो आपको फिर से पूरी जानकारी भरने की जरूरत नहीं होगी। आपके पुराने रिकॉर्ड से ही आपका एडमिशन तुरंत कर दिया जाएगा।

सुरक्षा नोट: डेटा चाहे कितने ही समय तक रखा जाए, उसकी Hashing (सुरक्षा) वैसी ही रहेगी। आपका पासवर्ड और आधार नंबर कभी भी किसी को (यहाँ तक कि स्टाफ को भी) नहीं दिखेगा।